पडरौना: कुशीनगर पुलिस लाइन में आरक्षी नागरिक पुलिस भर्ती 2023 के मेडिकल परीक्षण का शुभारंभ, पहले दिन 52 अभ्यर्थियों की हुई जांच
उ.प्र.पुलिस भर्ती बोर्ड द्वारा आयोजित आरक्षी नागरिक पुलिस के पदों पर सीधी भर्ती-2023 के अंतर्गत मेडिकल परीक्षण की प्रक्रिया आज दिनांक 22 अप्रैल 2025 से कुशीनगर मे प्रारंभ हो गई है।रिजर्व पुलिस लाइन कुशीनगर में आयोजित इस मेडिकल परीक्षण का शुभारंभ एसपी के निरीक्षण के साथ हुआ। उन्होंने परीक्षण स्थल का भ्रमण कर अधिकारियों को पारदर्शिता को लेकर स्पष्ट निर्देश दिए