पडरौना: पड़रौना कोतवाली की पुलिस टीम ने अवैध शराब की बड़ी खेप पकड़ी, ₹12 लाख की बरामदगी, मौके से तस्कर फरार
कुशीनगर जिले में अवैध शराब तस्करों पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई सामने आई है। पडरौना कोतवाली क्षेत्र की पुलिस ने एक लग्जरी SUV से तस्करी कर बिहार ले जाई जा रही 20 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की है। शराब की कीमत करीब 2 लाख रुपये आंकी गई है, वहीं वाहन की कीमत 10 लाख रुपये बताई जा रही है। इस तरह कुल बरामदगी 12 लाख रुपये की हुई है। मौके से शराब तस्कर हुआ फरार।