पडरौना: कुशीनगर में ब्राह्मण समाज ने कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया, पूर्व विधायक की गिरफ्तारी पर जताया आक्रोश
उत्तर प्रदेश में योगी सरकार में ब्राह्मणों के उत्पीड़न व पूर्व विधायक पण्डित विनय शंकर तिवारी की अवैध गिरफ्तारी के विरोध में कुशीनगर कलेक्ट्रेट पर सोमवार को ब्राह्मण समाज के लोगों आदित्य कुमार दीक्षित के नेतृत्व में जिला मुख्यालय रविंद्रनगर स्थित जिलाधिकारी कार्यालय पर प्रदर्शन किया। इस दौरान ब्राह्मण समाज ने सरकार विरोधी नारे लगाए और सरकार को चेतावनी दिया।