पडरौना: पडरौना शहर में भीषण जाम का कहर, मरीज लेकर एम्बुलेंस घंटों फंसी, सिस्टम पर उठे सवाल, एम्बुलेंस फंसने का वीडियो वायरल
पडरौना नगर में जहां बीते रविवार शाम से लेकर देर रात तक भीषण ट्रैफिक जाम ने जनजीवन को पूरी तरह से अस्त-व्यस्त कर दिया।जाम का आलम ऐसा था कि राहगीरों से लेकर मरीजों तक को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। यहां तक कि एक एम्बुलेंस, जिसमें गंभीर मरीज सवार था, घंटों तक जाम में फंसी रही।लोगों का गुस्सा अब प्रशासन और जनप्रतिनिधियों पर फूट रहा है। उठा रहें हैं सवाल।