पडरौना: पड़रौना 50 यूपी बटालियन एनसीसी के बालक-बालिका कैडेट्स ने बढ़ाया मानवता का हाथ, रक्तदान कर लोगों के जीवन में बनेंगे सहायक
पड़रौना 50 यूपी बटालियन एनसीसी के कैडेट्स ने बालक व बालिकाओं ने एक सराहनीय पहल करते हुए रक्तदान शिविर में बढ़-चढ़कर भाग लिया और जरूरतमंदों के लिए रक्तदान कर मानवता की मिसाल पेश की। मंगलवार को रक्तदान शिविर मे NCC के 21 कैडेट्स के साथ अरिस सीओ कर्नल, सूबेदार एस.के. होड़ा,हवलदार कुलदीप सिंह व राजकुमार ने भी हिस्सा लिया और रक्तदानकर इस नेक कार्य को समर्थन दिया।