पडरौना: पड़रौना कोतवाली थाने की पुलिस टीम ने दो बाइक और एक मोबाइल फोन के साथ शातिर चोर को गिरफ्तार कर भेजा जेल
कुशीनगर जिले के कोतवाली पडरौना पुलिस ने एक बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए वाहन चोरी की घटनाओं का खुलासा किया है।पुलिस ने चोरी की गई दो बाइक और एक मोबाइल फोन के साथ एक शातिर चोर को गिरफ्तार किया है।गिरफ्तार अभियुक्त का नाम अजय चौहान, पुत्र बिन्दू चौहान है, जो शाहपुर खलवापट्टी, थाना विशुनपुरा, जनपद कुशीनगर का रहने वाला है। इसपर संगीन धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं।