खनियाधाना: मायापुर पुलिस ने एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार, 315 बोर का अवैध कट्टा व जिंदा राउंड बरामद
पुलिस अधीक्षक शिवपुरी अमन सिंह राठौड़ के मार्गदर्शन में अवैध आर्म्स के विरुद्द चलाये जा रहे अभियान में आज शनिवार को 4 बजे मुखविर सूचना पर से आरोपी संजू पुत्र स्वं संतोष परिहार उम्र 20 साल निवासी पायगा थाना मायापुर के कब्जे से एक 315 बोर का देशी कट्टा मय जिंदा राउण्ड अवैध रुप से मिलने पर जप्त किया गया है ।