कोरबा: कोरबा में हैवानियत का वीडियो हो रहा वायरल, पत्नी का सर काटकर आरोपी पति गांव में कटा हुआ सर लेकर घूमता रहा
Korba, Korba | Apr 23, 2026 कोरबा जिले से एक सनसनीखेज और दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, जहां एक पति ने अपनी ही पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी। यह पूरा मामला रजगामार थाना क्षेत्र के ग्राम बुंदेली का बताया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक, गांव निवासी सालिक राम यादव ने घरेलू विवाद और चरित्र शंका के चलते अपनी पत्नी चैत कुंवर को मौत के घाट उतार दिया।