बदलापुर: बासूपुर गांव में अपना दल (एस) की रैली की तैयारी को लेकर समीक्षा बैठक सम्पन्न
बदलापुर विधानसभा के बासूपुर गांव में जोन अध्यक्ष राधेश्याम उर्फ जयसिंह सरोज की अध्यक्षता में आगामी 17 अक्टूबर को मड़ियाहूं के रामलीला मैदान में होने वाली रैली की तैयारी को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित की गई।बैठक में जनसंपर्क अभियान तेज करने, सदस्यता बढ़ाने और अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया।