चित्तौड़गढ़: कलेक्ट्रेट पर ठगी पीड़ित जमाकर्ताओं ने प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन, भुगतान कराने की मांग की
ठगी पीड़ित जमाकर्ता परिवार चित्तौड़गढ़ के द्वारा प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री राजस्थान सरकार के नाम शासन प्रशासन एवं अन्य अधिकारियों द्वारा विधि का पालन न करने और ठगी पीड़ितो का भुगतान न करने के विरूद्ध अनिश्चितकालीन असहयोग आन्दोलन सत्याग्रह के माध्यम से अतिरिक्त जिला अधिकारी (राजस्व) चित्तौड़गढ़ को ज्ञापन दिया है।