तानसेन: घासमंडी इलाके में पड़ोसी ने अधेड़ महिला पर हमला किया
ग्वालियर के घासमंडी इलाके में मामूली विवाद के बाद पडौसी ने अधेड महिला को न सिर्फ गालियां दीं बल्कि उसे चांटे मारकर जख्मी कर दिया। पुलिस ने महिला पुष्पा गौड़ की शिकायत पडौसी हरिओम राठौर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पडौसियों के बीच किसी बात को लेकर मामूली कहसुनी हो गई थी। इसी बात को लेकर हरिओम खुन्नस पाले हुए था। दोपहर में उसने पुष्पा देवी पर हमला कर दिया।