फतुहा: नदी थाना पुलिस ने गढोचक गांव से 3 फरार वारंटियों को किया गिरफ्तार, भेजा जेल
Fatwah, Patna | Apr 20, 2026 नदी थाना पुलिस ने गढोचक गांव से तीन वारंटी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। गिरफ्तार वारंटी गढोचक गांव निवासी गंगा प्रसाद, रवि कुमार और राहुल कुमार है। तीनों वारंटीयों को पुलिस ने गढ़ोचक गांव से ही गिरफ्तार किया है। नदी थानाध्यक्ष सद्दाम हुसैन ने बताया कि तीनों गिरफ्तार वारंटीयों के खिलाफ न्यायालय से वारंट निर्गत हुआ था।इसी को लेकर गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।