भंडरिया: बक्सर में 7 साल से बंधक नाबालिग, गढ़वा से ले जाकर कराया जा रहा था जबरन काम, मां की शिकायत पर हुआ खुलासा
गढ़वा जिले के एक नाबालिग को काम कराने के लिए सात साल से बिहार के बक्सर में बंधक बनाया गया है। इस मामले का सम्बन्ध भंडरिया ओर रमकंडा से जुड़ा है। भंडरिया थाना के कंजिया मदगडी की नाबालिग सहित उसके माता पिता ओर दो भाई बहन को रमकंडा प्रखंड के एक व्यक्ति के माध्यम से उसे बक्सर ले जाया गया था।जहां एक महिला के यहां घर की सफाई ओर 20 पशुओ के फार्म को साफ़ सुथरा कराने क