मुज़फ्फरनगर: कचहरी में चोरों का आतंक, अधिवक्ताओं के चेंबर लगातार निशाने पर, एक हफ्ते से जारी चोरी की वारदातें, वकीलों में भारी रोष
मुज़फ्फरनगर की कचहरी में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से अधिवक्ताओं में आक्रोश है। अज्ञात चोर चेंबरों से सामान और कॉपर वायर चोरी कर रहे हैं। कई शिकायतों के बावजूद कार्रवाई न होने से वकील नाराज़ हैं। उन्होंने प्रशासन को चेतावनी दी है कि जल्द रोक न लगी तो आंदोलन करेंगे। अब पुलिस की कार्रवाई पर सभी की नजरें टिकी है।