बिंदकी: गहरू खेड़ा गांव पहुंचे विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना, विधायक ने बिंदौर में यमुना नदी पर पुल बनवाने की मांग की
फतेहपुर जनपद के जहानाबाद क्षेत्र के गहरू खेड़ा में एक कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष सतीश महाना सोमवार की रात 8 बजे पहुंचे। जहानाबाद क्षेत्र के भाजपा विधायक राजेंद्र सिंह पटेल ने उनका स्वागत किया। विधायकने बिंदौर के समीप यमुना नदी में पुल बनवाने की मांग की। विधानसभा अध्यक्ष आवर खेड़ा गांव भी गए। भाजपा नेता के पिता के निधन पर शोक व्यक्त किया।