चरखी दादरी: बाजरा खरीद को लेकर आढ़तियों और मार्केट कमेटी में विवाद, सचिव ने बाहरी जिलों के किसानों की खरीद से इंकार किया
चरखी दादरी अनाज मंडी में बाजरे की आवक बढ़ने के बाद आढ़तियों ने बाहरी जिलों के किसानों का बाजरा खरीदने और पहले काटे गए गेटपास की बीडिंग करने की मांग की। मार्केट कमेटी सचिव ने स्थानीय किसानों को प्राथमिकता देते हुए यह मांग खारिज की।