वनग्राम सिरवेल में हिंदू युवा जनजाति संगठन ने आयोजित की बैठक,इस दौरान कार्यकारिणी का किया गठन।वन ग्राम सिरवेल में हिंदू युवा जनजाति संगठन द्वारा बैठक का आयोजन किया गया।जिसमें भगवानपुरा क्षेत्र के संगठन से जुड़े कार्यकर्ता बड़ी संख्या में शामिल हुए। महादेव मंदिर परिसर में बैठक आयोजित की गईं।बता दे कि आगामी 25फ़रवरी से क्षेत्र में संस्कृति बचाओ यात्रा निकलेगी।