भगवानपुरा भाजपा मंडल के कार्यकर्ताओं ने अयोध्या में प्रभु श्रीराम के दर्शन कर क्षेत्र की सुख समृद्धि की कामना की।भगवानपुरा भाजपा मंडल के सैकड़ों पदाधिकारियों एवम कार्यकर्ताओं ने अयोध्या में निर्मित भव्य मंदिर में श्रीराम लला के दर्शन किए। बता दे कि सभी भाजपा कार्यकर्ता इंदौर से चलाई जा रही स्पेशल ट्रेन से अयोध्या पहुंचें और प्रभु श्रीराम के दर्शन किए।