जमुई: सुबह 4 बजे जमुई जेल में छापेमारी, हर बैरक की सघन जांच की गई
Jamui, Jamui | Apr 17, 2026 जिले में बढ़ते अपराध पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से शुक्रवार सुबह करीब 4 बजे जमुई जेल में औचक छापेमारी की गई। इस दौरान विश्वजीत दयाल, सौरव कुमार और सतीश सुमन सहित अन्य पदाधिकारी भारी सुरक्षा बल के साथ पहुंचे। सभी बैरकों की बारीकी से जांच की गई और कैदियों के सामान की तलाशी ली गई।