डुमरा: सीतामढ़ी में कथित देह व्यापार के संगठित नेटवर्क का खुलासा पश्चिम बंगाल की एक महिला समेत 7 लोग गिरफ्तार
सीतामढ़ी जिले के पुनौरा थाना क्षेत्र में पुलिस ने देह व्यापार के कथित संगठित गिरोह का खुलासा करते हुए बड़ी कार्रवाई की है। गुप्त सूचना के आधार पर आवासीय रेशमी पैलेस में छापेमारी कर कुल 7 लोगों को गिरफ्तार किया गया, जिनमें 4 महिला को गिरफ्तार किया गया है।