जंदाहा: हिरपुर गांव निवासी जेपी सेनानी सह 20 सूत्री के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष स्व राजेंद्र यादव की मनाई गई 5वीं पुण्यतिथि
पीरापुर पंचायत के हिरपुर गांव निवासी जेपी सेनानी सह 20 सूत्री के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष स्व राजेंद्र यादव की पुण्यतिथि मनाई गई।इस अवसर पर उनके पैतृक आवास पर एक कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व मंत्री शिवचंद्र राम, महुआ विधायक डॉ मुकेश रौशन,महनार विधायक मौजूद रहे।