इटावा: बकेवर इलाके के लखना कस्बा के कालिका मुहाल में पेड़ से गिरकर युवक घायल, जिला अस्पताल में उपचार जारी
Etawah, Etawah | Jun 7, 2026 बकेवर थाना क्षेत्र के लखना कस्बा स्थित कालिका मुहाल निवासी पवन उर्फ कल्लू खुराना (38) शनिवार देर शाम हादसे का शिकार हो गए। बताया गया कि वह घर की बकरियों के लिए पीपल के पेड़ पर चढ़कर पत्तियां तोड़ रहे थे। इसी दौरान अचानक उनका पैर फिसल गया और वह पेड़ से नीचे गिर पड़े। जिला अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया। जहां शनिवाररात्रि 9 बजे उपचार के लिए भर्ती कराया।