भरगामा: जर्जर बिजली तार बदलने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने मुख्य अभियंता को सौंपा आवेदन
भरगामा प्रखंड के कुशमौल पंचायत अंतर्गत वार्ड संख्या-01 के ग्रामीणों ने जर्जर बिजली तारों को बदलने की मांग को लेकर बिजली विभाग के मुख्य अभियंता को आवेदन सौंपा है। आवेदन में ग्रामीणों ने बताया है कि गांव में लगे बिजली के तार काफी पुराने और जर्जर हो चुके हैं, जिससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।