मुख्यमंत्री मोहन यादव ने 16 दिसंबर दोपहर को भोपाल मंत्रालय से प्रदेश के संबल योजना के हितग्राही श्रमिक परिवारों के खातों में राशि डाली। गुना का जिला स्तरीय कार्यक्रम कलेक्ट्रेट कार्यालय में हुआ। जिले के 22 संबल योजना हितग्राही परिवारों के खातों में 50 लाख रुपए की राशि अंतरित की गई। इस दौरान अपर कलेक्टर अखिलेश जैन, श्रम निरीक्षक सहित हितग्राही मौजूद रहे।