खलीलाबाद: खलीलाबाद गोला बाजार रेलवे ओवरब्रिज की सीढ़ियों से बाइक लेकर उतरा युवक, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
संतकबीरनगर के गोला बाजार स्थित रेलवे ओवरब्रिज का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि पुल पर चढ़ते समय युवक की बाइक का पेट्रोल खत्म हो गया। इसके बाद उसने परिजनों के साथ यात्रियों के लिए बनी सीढ़ियों से ही बाइक नीचे उतार दी। किसी ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया, जो अब चर्चा का विषय बना हुआ है।