बाह: बटेश्वर में पुलिस की गैरमौजूदगी से लगा जाम, एंबुलेंस देर तक फंसी रही
बटेश्वर। सोमवार सुबह करीब 9 बजे बटेश्वर में पुलिस व्यवस्था की कमी के चलते जाम की स्थिति बन गई। भीड़ अपेक्षाकृत कम होने के बावजूद बड़े वाहनों और ठेला संचालकों के अतिक्रमण से मुख्य मार्ग अवरुद्ध हो गया। जाम में एक एंबुलेंस भी काफी देर तक फंसी रही, जिससे लोगों में नाराजगी देखने को मिली। स्थानीय लोगों का आरोप है कि मौके पर पर्याप्त पुलिस बल मौजूद नहीं था, जिसके