हटा: हटा में नगरपालिका अमले ने सड़कों से हटाए गौवंश,श्रीराम गौशाला भेजा,कलेक्टर के आदेश पर कार्यवाही
Hatta, Damoh | Aug 25, 2024 हटा नगर के मुख्यमार्गो पर बड़ी संख्या में विचरण करने वाले गौवंशो को नगरपालिका हटा के हांका दल ने श्रीराम गौशाला भेजा है, जिला कलेक्टर सुधीर कोचर के निर्देश पर नगरपालिका सीएमओ राजेन्द्र खरे ने सफाईमित्र,जल कर्मी,पार्क के कर्मचारियों सहित दस प्राइवेट मजदूरों का दल तैयार करके हटा नगर के मुख्यमार्गों से गौवंशो को श्रीराम गौशाला भेजा गया