बहरोड़: बहरोड़ वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, रिवाली गांव में पीपल की तस्करी का भंडाफोड़
Behror, Alwar | May 28, 2026 बहरोड़ में वन विभाग ने गुरुवार सुबह बड़ी कार्रवाई करते हुए क्षेत्र के रिवाली गांव में अवैध रूप से चल रही पीपल की तस्करी का भंडाफोड़ किया। कार्रवाई के दौरान वन विभाग की टीम ने तस्करी में प्रयुक्त एक गाड़ी सहित कटे हुए पीपल के पेड़ को जब्त किया। जानकारी के अनुसार गुरुवार सुबह करीब 10 बजे बहरोड़ रेंजर हंसराज यादव के नेतृत्व में टीम ने कार्रवाई की।