मेहगांव: मेहगांव थाना क्षेत्र के ग्राम सोनी में जुआ खेलते हुए चार आरोपी पकड़े गए, मामला दर्ज
Mehgaon, Bhind | Feb 16, 2025 मेहगांव थाना पुलिस ने रविवार को लगभग 7 बजे जानकारी देते हुए बताया।कि ग्राम सोनी के हार में कुछ लोगों के जुआ खेलने की खबर मिल रही थी।प्रधान आरक्षक सतेंद्र शर्मा ने मुखबिर की सूचना पर शनिवार को लगभग 7 बजे रविन्द्र,प्रदीप,संजय, हरीशंकर निवासी ग्राम सोनी को जुआ खेलते हुए पकड़ा।तलाशी के दौरान 24500/रुपए जब्त किए।पुलिस ने शनिवार को देर रात मामला दर्ज कर लिया है।