मेहगांव: मेहगांव में भिंड-ग्वालियर रोड पर बाइक फिसलने से महिला समेत दो घायल, अस्पताल में भर्ती
Mehgaon, Bhind | Feb 15, 2025 मेहगांव थाना क्षेत्र के अंतर्गत शनिवार को लगभग शाम 7बजे भिंड ग्वालियर रोड पर अचानक से एक बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई। जिससे बाइक पर सवार एक महिला सहित दो लोग घायल हो गए । दोनों घायलों को राहगीरों की मदद से मेहगांव अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां दोनों का इलाज जारी है