मुरैना में चोरों का आतंक! SSB जवान के सूने मकान में 34 मिनट तक मचाई लूट, 20 लाख का माल लेकर फरार
अलमारी से सोने-चांदी के जेवरात, 50 हजार नकद और 12 बोर बंदूक के 20 कारतूस चोरी; बच्चों की गुल्लक तक नहीं छोड़ी, CCTV में कैद हुई वारदात
मुरैना। शहर में चोरों के हौसले इस कदर बुलंद हैं कि अब देश की सुरक्षा में तैनात जवानों के घर भी सुरक्षित नहीं हैं। मुरैना के शिवनगर वार्ड-5 में चोरों ने कश्मीर में तैनात SSB जवान के सूने मकान को निशाना बनाते हुए करीब 20 लाख रुपये की चोरी की वारदात को अंजाम दिया। हैरानी की बात यह है कि चोरों ने महज 34 मिनट के अंदर पूरे घर को खंगाल डाला और कीमती सामान लेकर फरार हो गए।
जानकारी के अनुसार, SSB जवान दीप सिंह सिकरवार कश्मीर में पदस्थ हैं। उनका परिवार मुरैना स्थित मकान में रहता है। बुधवार को जवान की पत्नी पूनम बच्चों के साथ गांव मोहनपुर गई हुई थीं। इसी दौरान मकान सूना पाकर दो चोर बाइक से पहुंचे और घर में घुस गए।
अलमारी से लेकर बच्चों की गुल्लक तक �