जमुई: नक्सलवाद के बाद अब युवाओं के हुनर से बनेगी जमुई की नई पहचान, डीएम ने दी जानकारी
Jamui, Jamui | Jul 22, 2026 डीएम नवीन की अध्यक्षता में बुधवार 3 बजे के करीब आयोजित समीक्षा बैठक में 'नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत' अभियान की प्रगति पर चर्चा हुई। उन्होंने कहा कि नक्सलवाद समाप्त होने के बाद अब जमुई की पहचान युवाओं की प्रतिभा और सकारात्मक ऊर्जा से बनेगी। युवाओं से 27 जुलाई तक माय भारत पोर्टल पर नि:शुल्क पंजीकरण कर सांस्कृतिक एवं साहित्यिक में भाग लेने की अपील की।