कुशलगढ़: कुशलगढ़ थाना क्षेत्र में युवक से मारपीट के मामले में चार लोगों के खिलाफ दर्ज हुआ मामला
कुशलगढ़ क्षेत्र के चोर परनाला में एक युवक के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है। मंगलवार सुबह 10 बजे प्राप्त जानकारी अनुसार पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर चार आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, डूंगरा छोटा निवासी शक्तिसिंह ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि सोमवार को चोर परनाला के पास आरोपियों ने उनके साथ रास्ता रोककर मारपीट की।