रजौन: दुर्गापुर गांव में बिजली शॉर्ट सर्किट से आग लगने से 6 बीघा फसल जलकर राख
Rajaun, Banka | Apr 4, 2025 नवादा थाना क्षेत्र के दुर्गापुर गांव में खेत में आग लग गई। बिजली के जर्जर तार से उठी चिंगारी से गेहूं की फसल जल गई । आग इतनी तेजी से फैली कि 6 बीघा में खड़ी और कटी हुई फसल राख हो गई ।सीओ कुमारी सुषमा ने बताया कि राजस्व कर्मचारी को भेजकर जांच करवाई जाएगी । शुक्रवार की संध्या करीब 4:00 घटना हुई है।