रजौन: रजौन और नवादा थाना क्षेत्रों में चैती छठ पूजा संपन्न, उगते सूर्य को अर्ध्य दिया गया
Rajaun, Banka | Apr 4, 2025 शुक्रवार की सुबह 6:00 बजे रजौन और नवादा थाना क्षेत्र के विभिन्न छठ घाटों पर चैती छठ पूजा का समापन उगते सूर्य को अर्ध्य देने के साथ हुआ ।इस दौरान गाजे-बाजे के साथ लोग छठ घाटों पर पहुंचे हुए थे ।चार दिनों तक पूरा इलाका भक्तिमय माहौल में डूबा रहा।