जगदलपुर: तोतों और पहाड़ी मैना की अवैध बिक्री पर कार्रवाई के दौरान वन विभाग की टीम पर हमला, रेंजर को खंभे से बांधकर पीटा गया
जिले में तोतों और राजकीय पक्षी पहाड़ी मैना की अवैध खरीद-फरोख्त के खिलाफ की गई कार्रवाई के दौरान बड़ा बवाल हो गया। नवजात तोता बच्चों की बिक्री की शिकायत पर पहुंची फ्लाइंग स्क्वॉड टीम को मौके पर ही विरोध का सामना करना पड़ा, जो बाद में हिंसा में बदल गया। मामले में पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कई गंभीर धाराओं में एफआईआर दर्ज की है।