मदनपुर: खिरियावाँ बाजार में दुर्गा पूजा पर भव्य झांकी की प्रस्तुति, दर्शक हुए मंत्रमुग्ध
मदनपुर प्रखंड के खिरियावाँ बाजार में दुर्गा पूजा के पावन अवसर पर अष्टमी की रात भव्य झांकी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कलाकारों ने एक से बढ़कर एक शानदार झांकियों की प्रस्तुति देकर दर्शकों का मन मोह लिया। आकर्षक प्रस्तुतियों को देखने के लिए लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला। कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन मुखिया प्रतिनिधि रंजीत यादव, पूर्व पंचाय