मेरठ: परतापुर थाना पुलिस ने तीन शातिर लुटेरों को किया गिरफ्तार, बुजुर्ग महिलाओं और कमजोर लोगों को बनाते थे शिकार
Meerut, Meerut | Mar 4, 2025 मेरठ की परतापुर थाना पुलिस ने तीन ऐसे शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया है जो बुजुर्ग महिलाओं और कमजोर लोगों को शिकार बनाकर उनसे मोबाइल फोन लूट की वारदात को अंजाम देते थे और फिर उनके पार्ट्स दिल्ली गफ्फार मार्केट में भेज दिया करते थे एसपी सिटी आयुषी विक्रम सिंह ने पुलिस लाइन में खुलासा किया है।