नवादा: नवादा में मोदी सरकार के 12 साल बेमिसाल कार्यक्रम के तहत भाजयुमो ने चलाया स्वच्छता अभियान
Nawada, Nawada | Jun 13, 2026 नवादा भारत सरकार के सफल 12 साल बेमिसाल कार्यक्रम के अंतर्गत भारतीय जनता युवा मोर्चा, नवादा द्वारा समाहरणालय गेट स्थित भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर एवं लोकनायक जयप्रकाश नारायण की प्रतिमा तथा परिसर में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजयुमो जिलाध्यक्ष अजित शंकर ने की।