Nawada Mein Khaufnaak: 20–30 Logon Ki Bheed Ne Bola Dhawa, Dudhmunhi Bacchi Ki Gardan Marodi, 6 Ghayal, Ek Ki Naajuk
नवादा जिले के नारदीगंज थाना क्षेत्र के कहुआरा डीह गांव में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब 30 से 40 लोगों की भीड़ ने एक ही परिवार पर धारदार हथियारों से जानलेवा हमला कर दिया। इस हमले में 6 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनमें एक की हालत नाजुक बनी हुई है। सभी घायलों को बेहतर इलाज के लिए पावापुरी विम्स अस्पताल रेफर किया गया है। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है और पीड़ित परिवार ने पुलिस से सुरक्षा और न्याय की गुहार लगाई है।