खेरागढ़: मलपुरा ओवरब्रिज पर कंटेनर ने साइकिल सवार को कुचला, युवक की हुई मौत
Kheragarh, Agra | Apr 15, 2026 मलपुरा थाना क्षेत्र में आगरा-ग्वालियर हाईवे पर गांव बाद स्थित रेलवे ओवरब्रिज पर तेज रफ्तार कंटेनर ने बुधवार सुबह करीब 9 बजे साइकिल सवार मजदूर को कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद हाईवे पर कई किलोमीटर लंबा जाम लग गया, जो करीब दो घंटे तक रहा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और यातायात बहाल कराया। मृत