बरहेट: बंदरगोड़ा गांव में ठनका गिरने से 11 वर्षीय बच्ची की मौत,3 वर्षीय बच्ची गंभीर ।
रविवार को बंदरगोड़ा गांव में आकाशी बिजली गिरने से 11 वर्षीय बच्ची की मौत हो गई जबकि 3 वर्षीय बच्ची घायल हो गई।घटना के संबंध में बताया जाता है कि अपराह्न करीब 4 बजे दोनों बच्ची घर के पास ही आम के पेड़ के नीचे खेल रही थी इसी दौरान बिजली गिरने से दोनों बच्ची बेहोश होकर वहीं गिर पड़ी उपचार के लिए सीएचसी लाने पर डॉक्टर में 11 वर्षीय बच्ची को मृत घोषित कर दिया।