दुर्ग संभाग के आयुक्त श्री सत्यनारायण राठौर एवं कलेक्टर श्री इंद्रजीत सिंह चन्द्रवाल ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) जालबांधा का भ्रमण कर स्वास्थ्य सेवाओं एवं उपलब्ध व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने मरीजों को उपलब्ध कराई जा रही स्वास्थ्य सुविधाओं, दवा उपलब्धता, साफ-सफाई तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर अधिकारियों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
#kcgdistrict #kcgcollector #HealthCare