जिले के अलग-अलग स्कूलों में आयोजित चार दिवसीय एआई (Artificial Intelligence) आधारित समर कैंप का पीएम श्री स्कूल खैरागढ़ में सफलतापूर्वक समापन हुआ। इस अवसर पर दुर्ग संभाग आयुक्त श्री सत्यनारायण राठौर और कलेक्टर श्री इंद्रजीत सिंह चन्द्रवाल उपस्थित रहें।
समर कैंप के दौरान विद्यार्थियों ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, कोडिंग, डिजिटल तकनीक, नवाचार एवं रचनात्मक गतिविधियों के माध्यम से भविष्य की तकनीकों का व्यावहारिक ज्ञान प्राप्त किया। यह शिविर विद्यार्थियों में वैज्ञानिक सोच, तकनीकी दक्षता एवं नवाचार की भावना विकसित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल साबित हुआ।
समापन अवसर पर विद्यार्थियों के उत्साह, सहभागिता एवं उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना की गई तथा उन्हें भविष्य में भी नई तकनीकों के माध्यम से सीखते रहने के लिए प्रेरित किया गया।
#PMSHRI #kcgdistrict #AISummerCamp #ArtificialIntelligence #DigitalEducation