नवाबगंज: बाराबंकी में कार और बाइक की जोरदार टक्कर, युवक गंभीर रूप से घायल
बाराबंकी के मसौली थाना क्षेत्र में बड़ा गांव क्रॉसिंग के पास शनिवार शाम कार और बाइक की आमने-सामने टक्कर में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। महादेवा निवासी अशोक लखनऊ जा रहे थे, तभी हादसा हुआ। टक्कर के बाद कुछ देर के लिए हाईवे पर यातायात बाधित हो गया। राहत की बात यह रही कि कार चालक मौके से नहीं भागा।