कौंच: मालवीय नगर में चोरी का अनोखा मामला, सूने मकान से गैस सिलेंडर और आधी बोरी प्याज चोरी, वारदात CCTV में कैद
Konch, Jalaun | Jul 8, 2026 कोंच कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला मालवीय नगर में बुधवार दोपहर 2 बजे चोरी का अनोखा मामला सामने आया है, यहां चोर ने सूने मकान को निशाना बनाते हुए गैस सिलेंडर और आधी बोरी प्याज चोरी कर ली। पूरी वारदात मकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पीड़ित राजेश अग्रवाल ने परिवार के ही एक युवक समेत एक अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।