फतेहाबाद: निबोहरा के कुतकपुर गोला में पेड़ से संदिग्ध परिस्थितियों में लटका मिला युवक का शव, पुलिस कर रही जांच
निबोहरा के ग्राम कुतकपुर गोला में संदिग्ध परिस्थितियों में एक 22 वर्षीय युवक का शव पेड़ से लड़का मिला। युवक द्वारा की गई आत्महत्या की आशंका के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शनिवार दोपहर शव गांव पहुंचा तो गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार किया गया।