उधवा: पूर्वी जामनगर के उसमल्ली टोला से राधानगर पुलिस ने छापेमारी कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा
राधानगर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर राजमहल थाना क्षेत्र अंतर्गत पूर्वी जामनगर के उसमल्ली टोला से एक अप्राथमिकी आरोपित अनारूल शेख को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपित को पुलिस ने मंगलवार को अपराह्न करीब साढ़े 4 बजे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।