पुलिस अधीक्षक, अरवल के निर्देशन में जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में संध्या गश्ती के दौरान अपराध नियंत्रण एवं विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए वाहन जांच और ‘रोको-टोको’ अभियान लगातार चलाया जा रहा है। अभियान के तहत पुलिस टीमों द्वारा प्रमुख मार्गों, बाजारों, चौक-चौराहों एवं संवेदनशील स्थानों पर वाहनों की सघन जांच की गई