अथमलगोला: अथमलगोला में वाहन चेकिंग के दौरान 8.25 केजी गांजे के साथ एक महिला तस्कर समेत 2 गिरफ्तार, डीएसपी ने दी जानकारी
अथमलगोला पुलिस ने 8.25 केजी गांजा के साथ एक महिला तस्कर समेत 2 को गिरफ्तार किया है। इस संबंध में रविवार की शाम 5 बजे DSP अभिषेक सिंह ने बताया कि शनिवार को अथमलगोला बाजार के समीप वाहन जांच के दौरान ऑटो से एक महिला तस्कर को 8.25 केजी गांजा के साथ गिरफ्तार किया गया है,साथ ही बताया कि गिरफ्तार महिला के निशानदेही पर धर्मपुर निवासी पप्पू सिंह को गिरफ्तार किया है।